राजकुमार राव और कृति सैनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का गाना ‘कमली’ रिलीज

0
133

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और कृति सैनन की आने वाली फिल्म ‘हम दो हमारे दो’

ADVT

का दूसरा गाना ‘कमली’ रिलीज हो गया है।

‘हम दो हमारे दो’ के दूसरे गाना ‘कमली’ में राजकुमार और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री देख रही हैं। इस वीडियो सॉन्ग में दिखाया गया है कि दोनों किस तरह एक-दूसरे के करीब आते हैं और एक दूसरे के प्यार में खो जाते हैं।

कृति सैनन ने सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक गाने की क्लिप शेयर कर दी है। शैल द्वारा लिखे गए इस सॉन्ग को मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल और दिव्या कुमार ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना बांसुरी रिलीज किया गया था।

गौरतलब है कि फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक युवा विवाहित जोड़े के इर्दगिर्द घूमती है। यह कपल अपने जीवन के खालीपन को भरने के लिए माता-पिता को गोद लेने का अनोखा फैसला करता है। यह फिल्म 29 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here