झील में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, 50 लापता

0
246

किंशासा,  मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में नाव पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है और 50 अन्य लापता हैं।

ADVT

ओकापी रेडियो ब्रॉडकास्टर ने क्षेत्रीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक मोटरचालित नाव स्थानीय बाजार की ओर जाते समय झील में पलट गयी।एक्चुअलाइट न्यूज आउटलेट ने बताया कि नाव पर 120 लोग सवार थे और बहुत भारी सामान भी लदा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि क्षमता से अधिक भार लदे होने के कारण यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here