सारे विवादों का हल होने के बाद पार्क बनने का रास्ता हुआ साफ

0
113

कानपुर,यपी के कानपुर शहर में भारी विरोध के बीच किदवई नगर की बाबू पुरवा सब्जी मंडी सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया था । फिर भी दबंग लोग उस भूमि से पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे लेकिन प्रशासन और क्षेत्रीय मोहल्ला वासियों के सहयोग से सारे विवादों का पटाक्षेप हो गया।

ADVT

मोहल्ला वासियों के सहयोग से पूरी भूमि पर लोहे की जाली लगा दी गई है। सारे विवादों का हल होने के बाद पार्क बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया । मोहल्ले वासियों में सर्वश्री अवधेश मिश्रा सीए, अखिलेश श्रीवास्तव सीए, जुबेर अहमद सिद्दीकी, अतुल चौरसिया, अभिषेक त्रिपाठी, प्रतीक पांडे, योगेश खत्री, उमेश चौहान, किशन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here