Home Breaking उत्तरखंड में बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी

उत्तरखंड में बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी

0
414

देहरादून, उत्तराखण्ड में शनिवार सुबह से ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान गिरने स ठिठुरन बढ़ गई है।

ADVT

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य में बर्फबारी और पाला गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों में कई मार्गों पर फिसलन होने से यातायात बन्द हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि बर्फबारी के साथ पाला जमने से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राज्य के ऊँचाई वाले विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर बर्फ की परत एकत्रित हो गईं हैं। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम में कई-कई फिट बर्फ जमा है। वहां पुलिस जवानों के साथ कुछ सन्यासी अभी भी मौजूद हैं। इन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पानी भी जम गया है।

राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान 08 से 10 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here