समाजवादी पार्टी ने आज बीजेपी के बाद, कांग्रेस को भी दिया बड़ा झटका

0
295

लखनऊ, आज बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को भी बड़ा झटका दिया है। जहां भारतीय जनता पार्टी के  विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने आज  समाजवादी पार्टी  की सदस्यता ग्रहण की।  वहीं कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और राष्ट्रीय सचिव  ने आज सपा में आने का एलान कर दिया है।

ADVT

कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने आज पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया और बताया कि वे समाजवादी पार्टी में जाएंगे। इमरान मसूद ने आज अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक बुलाई थी।कांग्रेस छोड़ने को लेकर इमरान मसूद ने साफ तौर पर कहा कि यूपी में कांग्रेस बेहद कमजोर है। यहां पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की रणनीति को भी कमजोर बताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को थैंक्स कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here