सूडान-दक्षिण सूडान के लिए नए राजदूत हो सकते हैं नामित: राष्ट्रपति जो बाइडेन

0
115

वॉशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सूडान और दक्षिण सूडान के राजदूतों के पद पर दो विदेश सेवा राजनयिकों को नामित करने के संकेत दिये हैं।

ADVT

अमेरिकी राष्ट्र्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाऊस’ ने बुधवार को कहा, ”राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने प्रशासन में प्रमुख राजनयिक भूमिकाओं के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों को नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की है: सूडान के लिए माइकल एडलेर और दक्षिण सूडान गणराज्य के लिए राजदूत जॉन गॉडफ्रे।”

विज्ञप्ति के अनुसार, श्री एडलर को विदेश सेवा में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है और हाल ही में उन्होंने दक्षिण एशिया के लिए उप वरिष्ठ निदेशक के रूप में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रूप में सेवा दी है और इससे पहले अफगानिस्तान के निदेशक थे।

श्री गॉडफ्रे वर्तमान में आतंकवाद विरोधी समन्वयक और विदेश विभाग के आतंकवाद विरोधी ब्यूरो में इस्लामिक स्टेट को हराने के लिए वैश्विक गठबंधन के विशेष कार्यवाहक दूत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here