जानिए कब रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की अनेक

0
114

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म अनेक 13 मई को रिलीज होगी। आयुष्मान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आयुष्मान की यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVT

आयुष्मान ने फिल्म अनेक की रिलीज डेट की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी है। इस पोस्टर में आयुष्मान खुराना एक चट्टान के पीछे से कैमरे की ओर देखते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर आयुष्मान ने कैप्शन लिखा, ‘फर्क करने में सिर्फ एक लगता है। ये एकजुट होने का वक्त है।’ उन्होंने आगे फैंस से सवाल करते हुए लिखा, ‘जीतेगा कौन? हिंदुस्तान। ‘अनेक’ सिनेमाघरों में 13 मई, 2022 को रिलीज होगी।’

गौरतलब है कि अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी रही फिल्म अनेक को पहले 31 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दिया गया है।इस फिल्म में आयुष्मान खुराना जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here