NEET PG परीक्षा स्थगित करने की मांग अदालत पहुंची

0
137

इस वर्ष की NEET PG परीक्षा स्थगित करने की मांग अदालत में जा पहुंची है। इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में न केवल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई द्वारा घोषित 12 मार्च की परीक्षा तिथि को स्थगित करने की मांग की गई है, बल्कि अन्य चीजों के साथ इंटर्नशिप की समय सीमा में कुछ बदलाव करने की मांग भी उठाई गई है।

ADVT

वर्ष 2022 की NEET PG Postponement वाली याचिका पर 7 फरवरी तक सुनवाई होनी है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ आज के लिए सुनवाई निर्धारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जब छात्रों ने महसूस किया कि NEET PG काउंसलिंग 2021 की तारीखें (NEET PG Counselling 2021 dates) सीधे अगली परीक्षा की तारीखों से टकरा रही हैं तो ऐसे में उन्होंने परीक्षा स्थगित करने की मांग की।
NEET PG 2022 स्थगित करने की याचिका केवल परीक्षा तारीख को टालने के बारे में नहीं है। यह याचिका NEET PG रेगुलेशन 2000 के कथित उल्लंघन को भी चुनौती देती है।

काउंसलिंग और अगली परीक्षा की तारीखें आपस में टकराने के कारण दोनों बैचों के छात्रों को 3-4 महीने से कम के अंतराल में प्रवेश दिए जाने की संभावना है। यही कारण है कि याचिकाकर्ता अधिकारियों से इस बारे में जवाब मांग रहे हैं कि वे इतने कम अंतराल में छात्रों के 2 बैचों को कैसे समायोजित करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि हर साल प्रवेश की संख्या की एक सीमा होती है।

इसके अतिरिक्त NEET PG 2022 याचिका में एक और बात का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 31 मई, 2022 के लिए निर्धारित इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव होनी चाहिए। इस संबंध में याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि चूंकि वे COVID से जुड़े गति​विधियों में व्यस्त थे, इसलिए उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई है। इसलिए, याचिका में जिक्र किया गया है कि जो उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी समायोजित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here