अपने शो में दीपिका का चर्चा बर्दाश्त नहीं कर सकीं कंगना

0
140

कंगना रनौत की बेबाक बयानबाज़ी से होने वाला एक और विवाद सामने आया है। कंगना ने अपना नया शो ‘लॉकअप’ होस्ट किया जहां उनके साथ एकता कपूर भी थी। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के साथ कंगना रनौत ने अपना नया गेम रियलिटी शो ‘लॉकअप’ लॉन्च किया है जहां वो 16 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को लॉकअप में बंद करेंगी। कंगना इस शो पर बतौर होस्ट नजर आएंगी।एक महिला पत्रकार ने शो के बीच में कंगना से सवाल पूछा कि- “एक महिला को उसके कपड़ों के आधार पर क्यों जज किया जाता है? दीपिका पादुकोण को भी उनके ड्रेसिंग स्टाइल के चलते टारगेट किया जा चुका है।” अपने प्रोग्राम में दीपिका का चर्चा कंगना को पसंद नहीं आया और उन्होंने जवाब दिया- “दीपिका के पास अपनी आवाज है और वो खुद को डिफेंड कर सकती हैं। मैं यहां उनके शो का प्रचार करने नहीं बैठी हूं। उनकी फिल्म को कहीं और जाकर प्रोमोट करो, यहां नहीं।”

ADVT

कंगना यहीं पर नहीं रुकीं और आगे बोलीं – “ये सभी पीआर द्वारा भेजे पत्रकार हैं। ये वही पत्रकार हैं जिन्होंने मुझपर बैन लगाया था और उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला।”

पत्रकार ने कंगना को समझाने का प्रयास किया कि दीपिका का नाम लेकर उन्होंने महज एक उदाहरण दिया था। एकता कपूर ने भी बीच बचाव करते हुए मामले को शांत किया। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के साथ कंगना रनौत ने अपना नया गेम रियलिटी शो ‘लॉकअप’ लॉन्च किया है जहां वो 16 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को लॉकअप में बंद करेंगी। कंगना इस शो पर बतौर होस्ट नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here