भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या पर लगी पाबन्दी खत्म

0
173

नयी दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत भारत और यूक्रेन के मध्य चने वाली उड़ानों की संख्या पर लगी पाबन्दी हटा ली है। अब पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीय स्वदेश लौट सकते हैं। रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से अस्थायी रूप से लौटने की सलाह दी है।

ADVT

इस बात की जानकारी मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी। इसके अलावा विमानों में उपलब्ध कराई जाने वाली सीटों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। साथ ही मांग में वृद्धि के कारण भारतीय विमानन कंपनियों से यूक्रेन के लिए उड़ानों के संचालन की संभावना खंगालने को कहा गया है।


दूतावास ने एक बयान में कहा था कि उसे यूक्रेन से भारत के लिए उड़ाने उपलब्ध नहीं होने के बारे में कई फोन कॉल मिल रहे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परेशान न हों और भारत यात्रा के लिए उपलब्ध होने वाली उड़ान में बुकिंग कराएं।


इस सम्बन्ध में विभिन्न भारतीय विमानन कंपनियों से मिलने वाली ख़बरों के मुताबिक़ वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अभी यह तय नहीं किया है कि यूक्रेन के लिए उड़ानें संचालित की जाएं या नहीं। रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण यूक्रेन के मौजूदा हालात के बीच भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से अस्थायी रूप से लौटने की सलाह दी है।

कीव में भारतीय दूतावास ने कहा था कि अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए निकट भविष्य में और उड़ानों की व्यवस्था करने की योजना बनाई जा रही है। दूतावास ने एक बयान में कहा था कि उसे यूक्रेन से भारत के लिए उड़ाने उपलब्ध नहीं होने के बारे में कई फोन कॉल मिल रहे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परेशान न हों और भारत यात्रा के लिए उपलब्ध होने वाली उड़ान में बुकिंग कराएं।

बयान में कहा गया था कि अभी यूक्रेन से यूक्रेनेनियन इंटरनेशनल एयरलाइन, एयर अरेबिया, फ्लाई दुबई और कतर एयरवेज की उड़ानें संचालित हो रही हैं। आने वाले समय में और उड़ानों का संचालन करने की योजना बनाई जा रही है। इस समय भारत के 35 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here