अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी की आज की जनसभाएं

0
146

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह आज दोपहर 1 बजे मटौंध मंडी स्थल तिंदवारी, बांदा, 02.45 बजे कमोली, ऊंचाहार और शाम 4 बजे रायबरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 05.45 बजे महात्मा गांधी मार्ग, कैंट लखनऊ में जनता से संवाद करेंगे।

ADVT

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज के दिन गोंडा और लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 12.15 बजे परसपुर, 1.15 बजे बेलसर, तरबगंज, गोंडा, 3 बजे एपी इंटर कालेज, मनकापुर, गोंडा में जनसभा करेगें। सायं 04.45 बजे 60 फुटा रोड, त्रिवेणीनगर, लखनऊ और सायं 6 बजे पत्रकारपुरम् चौराहा, गोमतीनगर और सायं 7 बजे अमीनाबाद चौराहा, लखनऊ में जनसभा करेंगे।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज का दिन पीलीभीत, सीतापुर व लखनऊ के दौरे में बिताकर कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे रामलीला ग्राउंड, पूरनपुर, 12 बजे रामलीला ग्राउंड बीसलपुर, पीलीभीत, दोपहर 01.30 बजे रेऊसा चौराहे के निकट सीतापुर, 02.30 बजे सिधौली रोड सीतापुर, 03.35 बजे मिश्रिख मेला मैदान, मिश्रिख, सीतापुर और सायं 05.15 बजे बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here