आयरलैंड क्रिकेट मेला में भारत सहित 4 देश करेंगे दौरा

0
109

इस साल भारत और न्यूजीलैंड सहित चार देश आयरलैंड का दौरा करेंगे। अपने सबसे बड़े घरेलू सीजन में आयरलैंड की मेंस क्रिकेट टीम भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ 15 मैच खेलेगी। 26 जून से से शुरू होने वाले इन मैच की जानकारी आयरलैंड ने एक बयान जारी करके दी।

ADVT

आयरलैंड मलाहाइड में भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले के साथ अपने घरेलू सीजन की शुरुआत करेगा। दोनों टीमें 28 जून को दूसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेंगी। आयरलैंड इसके बाद तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इसकी शुरुआत 10 जुलाई को मलाहाइड में पहले वनडे से होगा। इसके बाद 12 और 15 जुलाई को यहीं पर दूसरा और तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद आयरलैंड की टीम कीवी टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। पहला टी20 मैच 18 जुलाई को स्टोरमॉन्ट में, ज​बकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 20 और 22 जुलाई को होगा।

आयरलैंड की टीम इन देशों की मेजबानी करने के बाद दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। सीरीज के मैच ब्रिस्टल में तीन और पांच अगस्त को खेले जाएंगे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज की शुरुआत होगी। हालांकि इस सीरीज के लिए अभी तारीखों और स्थानों की घोषणा नहीं की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here