12 बजे तक साफ हो जाएगी 5 राज्यों की सियासी तस्वीर

0
113

उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड सहित पांच राज्‍यों की कुल 690 सीटों पर मतगणना 8 बजे शुरू हो गई। मतगणना में यूपी की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर डाले गए मतों के नतीजे सामने आ जायेंगे।

ADVT

चुनाव आयोग के के मुताबिक़ मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले पोस्‍टल बैलेट्स गिने जाएंगे। इससे अनुमान है क‍ि छोटे राज्यों के परिणाम जल्दी मिल सकेंगे। ये भी अनुमान है कि गोवा की सियासी तस्‍वीर दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएगी। इसी तरह उत्‍तराखंड में भी वोटों की गिनती जल्‍द पूरी हो जाएगी। इन सबके इतर उत्‍तर प्रदेश, पंजाब और मणिपुर के चुनाव परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है।

उपरोक्त बड़े राज्यों में भी दोपहर 12 बजे तक रुझानों में स्थिति साफ होने लगेगी। आज जिन दिग्गजों का सियासी भविष्‍य का फैसला होगा, उनमें योगी आदित्‍यनाथ, अखिलेश यादव, अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्‍नी, प्रमोद सावंत, पुष्‍कर सिंह धामी, हरीश रावत, स्‍वामी प्रसाद मौर्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here