यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने में लगा है विदेश मंत्रालय.

0
359

यूक्रेन में अभी भी कुछ भारतीयों फंसे होने का समाचार है। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ अपरेशन गंगा अभी जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के अनुसार युद्ध जारी है लेकिन जो बाहर आना चाहते हैं उन्हें निकालने के लिए सभी तरह की मदद दी जा रही है। यूक्रेन से अभी तक 22,500 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

ADVT

अरिंदम बागची के दिए बयान के मुताबिक़ तीन दिन पहले तक वहां करीब 50 भारतीय थे। मिली जानकारी से पता चलता है इनमे से 15-20 लोग यूक्रेन को छोड़ना चाहते हैं। इन्हे बाहर निकालने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। भारतीय दूतावास इन सभी के सम्पर्क में और हर संभव मदद दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here