Home Breaking भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि दी

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि दी

0
181

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

ADVT

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा- ‘‘शहीद दिवस पर भारत माता के अमर सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन।

प्रधानमंत्री बुधवार शाम को शहीद दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में विप्लवी भारत गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित भी करेंगे।

आज ही के दिन ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद फांसी पर लटका दिया गया था। उनकी शहादत की याद में 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here