आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में एक थियेटर ने फिल्म आरआरआर की स्क्रीनिंग को जज़्बाती फैंस से बचाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़े हैं। यहाँ दर्शकों को स्क्रीन दूर रखने के लिए कांटेदार तार और बाड़ की मदद ली गई है। फिल्म में दो टॉप स्टार्स की मौजूदगी के कारण ये तैयारी की जा रही है।
फिल्म को लेकर यहाँ की जनता में ज़बरदस्त जोश है। ऐसे में किसी भी तरह परिस्थितियों का सामना करने के लिए सूर्या थिएटर की मज़बूत किलाबंदी की गई है। थियेटर इंचार्ज का कहना है कि ”एक ही फिल्म में दो टॉप स्टार्स हैं, पूरा थिएटर काफी अस्त-व्यस्त हो जाएगा।”
ऐसा पिछले तजुर्बों के आधार पर किया जा रहा है। सूर्या थिएटर इंचार्ज ने बताया कि पिछली बार प्रशंसकों के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ‘आरआरआर’ में दो शीर्ष अभिनेता हैं जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इससे पहले जब यहां ‘पुष्पा’ की स्क्रीनिंग की जा रही थी तो भारी भीड़ के कारण स्क्रीन खराब हो गई। इसलिए हम यह फेंसिंग लगा रहे हैं।


















