Home Entertainment केजीएफ 2 को भारतीय सिनेमा के लिए बेंचमार्क बनाने की पूरी तैयारी

केजीएफ 2 को भारतीय सिनेमा के लिए बेंचमार्क बनाने की पूरी तैयारी

0
183

KGF की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद KGF 2 के बारे में बड़ी खबर आ रही है। प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताया है कि इसका ट्रेलर लॉन्च एक बहुत बड़े इवेंट की तरह मनाया जायेगा। इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां इसमें हिस्सा लेंगी। इस प्रोग्राम को होस्ट करने के लिए बॉलिवुड की एक बड़ी हस्ती से बातचीत हो रही है। इसका ट्रेलर 27 मार्च को रिलीज होगा।

ADVT

27 मार्च को बेंगलुरू में ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च होगा। डायरेक्टर प्रशांत नील सहित पूरी टीम ने हाल ही में पहला सॉन्ग ‘तूफान’ रिलीज किया है। होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागंदूर KGF 2 को प्रोड्यूस हैं और उन्होंने बताया कि ट्रेलर लॉन्च एक बहुत बड़ा इवेंट होगा, जिसमें सभी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी।

KGF 2 के 14 अप्रैल के लिए रिलीज प्लान पर उन्होंने कहा- ‘हम इसे इंडिया में 6 हजार स्क्रीन पर रिलीज करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमें स्क्रीन मिल जाए। हमारे सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स पार्टनर्स के साथ इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं।’

विजय ने वादा किया है कि केजीएफ 2′ भारतीय सिनेमा के लिए एक बेंचमार्क होगा। उन्होंने बताया कि टीजर ने रिकॉर्ड बनाए हैं और टीम को उम्मीद है कि ट्रेलर और फिल्म के लिए दर्शकों की बड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here