Home Breaking राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी : राहुल...

राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी : राहुल गांधी

0
179

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर दो पंक्ति की कविता में सरकार पर शनिवार को तीखा तंज करते हुए कहा कि वह अपने लिए खुशहाली का महल बनाने में जुटी है और जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।

ADVT

राहुल गांधी ने ट्वीट किया “राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी।”

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के कुछ ट्वीट को उद्धृत किया है जिनमें कहा गया है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हो गई हैं और पांच दिन में इनकी दर 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है जबकि घरेलू सिलेंडर गैस की कीमत 50 रुपये तक महँगी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here