दसवी के बहाने बेटे अभिषेक ने दिया बिग बी को गर्व करने का मौक़ा

0
114

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवींको लेकर पिता अमिताभ बच्चन काफी जोश में दिखे। अमिताभ इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन करते नज़र आ रहे हैं।

ADVT

बिग बी इस प्रोमोशन के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा ले रहे हैं। साथ ही वह अभिषेक की पोस्ट्स में भी कमेंट कर रहे हैं। बिग बी ने एक फोटो शेयर की है जिसमें एक बिल्डिंग में अभिषेक की फिल्म दसवीं का पोस्टर लगा है। मुंबई बांद्रा की ये फोटो किसी फैन ने बिग बी को शेयर की और बिग बी ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दियाहै।

सोशल मीडिया पोस्ट पर फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा- ‘बड़ा बड़ा शहर में, अपुन का बड़ा बड़ा फोटो लगता है – गंगाराम चौधरी !!! अमर अकबर एंथनी का डायलॉग, यहां लग गया। मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे ; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे ” ~ हरिवंश राय बच्चन’।

अपनी पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा- अभिषेक मेरे उतराधिकारी, मेरे प्राइड, तुम पर मुझे गर्व है। इस पोस्ट पर बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। इसके अलावा बिग बी के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here