देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण में इतने करोड़ टीके लगे

0
119
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.38 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 38 लाख 88 हजार 663 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1033 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 492 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 213 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख दो लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 53 हजार 582 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 29 लाख 63 हजार 33 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here