करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आलिया और रणबीर

0
108

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आर के स्टूडियो में होगी। इसके लिए स्टूडियो की सजावट शुरू हो चुकी है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVT

इससे पहले इसी आर के स्टूडियो में ऋषि कपूर और नीतू की शादी हुई थी। हालांकि दोनों एक्टर्स में से किसी ने अभी इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। इस बीच आलिया के परिवार ने शादी को लेकर कई खुलासे कर दिए हैं। जबकि रणबीर के परिवार की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है। दोनों एक्टर्स बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से है और इन दोनों की कमाई भी शानदार है।

कैकनॉलेज की रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट की नेट वर्थ 74 करोड़ है। आलिया एक फिल्म के लिए 9-10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह ना सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करती हैं बल्कि परफॉर्मेंस, सिंगिंग और विज्ञापनों के लिए भी काम करती हैं। आलिया की महीने की सैलरी 50 लाख से ज्यादा है और साल की 6 करोड़ से अधिक।

आलिया का घर 205, सिलवर बीच अपार्टमेंट्स, जुहु में है। इसके अलावा उनका एक और घर भी है जिसमें वह बहन शाहीन भट्ट के साथ रहती हैं। आलिया के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिसमें ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी क्यू 6, बीएमडब्लू 7 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर और वोग है।

कैकनॉलेज की रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की नेट वर्थ 322 करोड़ है। उनकी महीने की सैलरी 3 करोड़ से ज्यादा और साल की 30 करोड़ से ज्यादा है। रणबीर एक फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपये लेते हैं। इसके साथ ही फिल्म का प्रॉफिट भी वह शेयर करते हैं। एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए रणबीर 5 करोड़ रुपये की कीमत पाते हैं।

मुंबई में रणबीर के लग्जरी आशियाने की कीमत 16 करोड़ के आस-पास है। इसके अलावा भी रणबीर की कई प्रॉपर्टीज हैं। रणबीर के पास रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज बेन्ज जीएल क्लास, रेंज रोजवर, लेक्सस, बीएमडब्लू एक्स 6, ऑडी आर एस 7, टॉयोटा लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here