अब फिनलैंड और स्‍वीडन से जंग के मूड में है रूस

0
111

यूक्रेन के बाद रूस की टेढ़ी निगाहें अब फिनलैंड और स्‍वीडन की ओर हैं। रूस ने इन को धमकी दी है। रूस नहीं चाहता है कि स्‍वीडन और फिनलैंड नाटो का हिस्‍सा बनें। खबर है कि रूस ने अब फिनलैंड की सीमा के पास मिसाइलों की तैनाती शुरू कर दी है।

ADVT

यूक्रेन पर हमले के बाद फिनलैंड को टारगेट किये जाने से अब उत्‍तरी यूरोप में तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस ने आर्कटिक से सटे इलाके में फिनलैंड और स्‍वीडन की सीमा के पास मिसाइलें और अन्‍य जंगी हथियार तैनात कर दिए हैं।

इससे पहले दशकों तक तटस्‍थ रहने वाले फिनलैंड और स्‍वीडन ने उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो में शामिल होने की बात कही है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री साना मारिया के मुताबिक़ उनका देश अगले कुछ सप्‍ताह में इसपर फैसला कर लेगा कि क्‍या उन्‍हें नाटो में शामिल होना है या नहीं।

दूसरी तरफ फिनलैंड और स्‍वीडन से आ रहे इन संकेतों पर रूस ने नाराज़गी जाहिर की है। रूस ने मिसाइलें तैनात करने के साथ दोनों देशों को चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here