देश में कोरोना के 949 नये मामले दर्ज

0
244

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 949 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 30 लाख 39 हजार 972 हो गई है। इस दौरान छह लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जिसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल पांच लाख 21 हजार 743 तक पहुंच गई है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 186 करोड़ 30 लाख 62 हजार 546 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

देश में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 11 हजार 191 हैं। इसमें गुरुवार के मुकाबले 133 की वृद्धि दर्ज की गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है। इसी अवधि में 810 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख सात हजार 038 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 67 हजार 213 कोविड परीक्षण किये गये हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 83 करोड़ 11 लाख 77 हजार 370 कोविड परीक्षण किये गये हैं।

केरल में पिछले 24 घंटे में एक भी मामला सामने नहीं आने की वजह से इसकी संख्या 2982 पर बरकरार है। वहीं, इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या भी 6465037 पर स्थिर है और मृतकों का आंकड़ा भी 68402 स्थिर है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले नौ घटकर 1471 हो गये हैं। इस दौरान 54 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904693 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here