थल सेनाध्यक्ष की कमान संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

0
319

नई दिल्ली: सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे अगले सेनाध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे। इस पद पर उनकी नियुक्ति 30 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।

ADVT

करीब चार दशक सेना में व्यतीत करने वाले जनरल पांडे 06 मई 1962 का जन्म में हुआ है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी. पांडे को 24 दिसंबर 1982 को भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था। अपनी सेवा अवधि के दौरान जनरल पांडे ने विभिन्न कमानों, अधिकारी पदों और प्रशिक्षण संबंधी नियुक्तियों पर काम किया है।

अपनी कमान की नियुक्तियों के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने पश्चिमी युद्ध क्षेत्र में एक इंजीनियर ब्रिगेड की कमान संभाली है, हमलावार फौजी दस्ते के साथ काम किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक पैदल ब्रिगेड के साथ उनकी सेवाएं भी शामिल हैं।

जनरल पांडे ने पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक माउंटेन डिवीजन तथा एलएसी के साथ और पूर्वी कमान के काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन क्षेत्र में एक कोर की कमान संभाली है। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल के रैंक पर पांडे अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ और कोलकाता में पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी के पद पर सेवारत रहे हैं और ये उनकी सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत होने से पहले की महत्वपूर्ण नियुक्तियां हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने केम्बरली (ब्रिटेन) के स्टाफ कॉलेज, महू के आर्मी वार कॉलेज और नई दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाज़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here