Home Breaking बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल,गर्मी से मिल सकती है राहत

बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल,गर्मी से मिल सकती है राहत

0
146

भोपाल, मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में आज परिवर्तन देखा गया। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत की उम्मीद जतायी गयी है।

ADVT

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने का मिल रहा है। आज भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते गर्मी से राहत की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसके चलते लगभग दो डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। हालांकि भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम सहित कुछ अन्य स्थानों पर रातें गर्म रहीं। यहां रात्रि का पारा 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ साहा ने बताया कि मौसम में आए इस परिवर्तन के चलते अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट होने की संभावना जतायी जा रही है, जिसके भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने दो दिन बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और गर्मी भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगी।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कल रात्रि गर्मी के बाद आज सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते गर्मी से हल्की राहत रही। यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया है। विभाग ने अगले दो दिनों में यहां गर्मी से राहत की संभावना जतायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here