ऋषभ शार्दुल और प्रवीण आमरे पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

0
121

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल आयोजकों द्वारा जुर्माना लगाया है। ऋषभ पर जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नो बॉल विवाद को बढ़ावा देने तथा मैच में बाधा डालने के लिए लगाया गया है। पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और ईसिस टीम के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी जुर्माना लगाया गया है। ये लोग मैच के बीच में मैदान पर आ गए थे।

ADVT

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने रवैये से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसके चलते उनपर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा है। ऋषभ पर ये जुर्माना आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.7 के लेवल 2 को तोड़ने के आरोप में लगाया गया है। ऋषभ ने अपनी सजा स्वीकार कर ली है।

ईसिस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। ठाकुर ने भी इस मैच में ऋषभ पंत का साथ दिया था और उनको आर्टिकल 2.8 के लेवल 2 को तोड़ने का दोषी पाया गया। ठाकुर ने भी अपनी सजा को स्वीकार कर लिया है।

मैच के बीच होने वाली इस घटना में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना आईपीएल की आचार संहिता को तोड़ने के कारण लगा है। प्रवीण आमरे पर एक मैच का प्रतिबन्ध भी लगाया गया है। प्रवीण आमरे मैच को रोकने के लिए मैदान के अंदर आ गए थे। आमरे पर आर्टिकल 2.2 के लेवल 2 के आरोप को स्वीकार करते हुए अपनी सजा को मान लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here