23 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा हॉकी एशिया कप

0
251

23 मई को एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन भारत का सामना पाकिस्तान की टीम से होगा। ये टूर्नामेंट पहली जून तक खेला जाएगा।

ADVT

टूर्नामेंट के पहले दिन आखिरी मैच में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। भारतीय टीम को पूल ए में जापान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश हैं।

पाकिस्तान के इस मुकाबले के बाद भारत जापान से 24 मई को मुकाबला होगा। आखिरी पूल मैच में उसे 26 मई को इंडोनेशिया से खेलना है। टूर्नामेंट सुपर4 पूल प्रारूप में होगा। हर पूल से विजय दो टीमें अगले चरण के लिए चुनी जाएंगी। फाइनल पहली जून को होगा। भारत और पाकिस्तान ने तीन—तीन बार जबकि दक्षिण कोरिया ने चार बार एशिया कप पर जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने 2003 में कुआलालम्पुर, 2007 में चेन्नई तथा 2017 में ढाका में खिताब जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here