KGF स्टार यश ने ठुकराई करोड़ों की डील, पान मसाला का एड करने से किया साफ इनकार

0
244
अजय देवगन, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद अक्षय कुमार ने पान मसाला का एड किया था जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे। हालांकि यश ने इस तरह के एड करने से साफ इनकार कर दिया है।

अक्षय कुमार द्वारा पान मसाला का एड करने और फिर फैंस से माफी मांगने की घटना के बाद अब KGF स्टार एक्टर यश ने एक पान मसाला का एड करने के लिए करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया है। अजय देवगन, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बाद अक्षय कुमार ने पान मसाला का एड किया था जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे। इसके बाद अक्षय कुमार ने फैंस से माफी मांगी और कंपनी के साथ ये कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की बात कही थी।

ADVT

इसी बीच अब KGF-2 सुपरस्टार यश द्वारा पान मसाला और इलायची ब्रांड के लिए करोड़ों का एंडोर्समेंट ऑफर ठुकराने की खबर सामने आई है। यश के लिए एंडोर्समेंट डील्स संभालने वाली एजेंसी Exceed Entertainment ने इस खबर की पुष्टि की है। एक्सीड एंटरटेनमेंट के टैलेंट और न्यू वेंचर्स हेड अर्जुन बनर्जी ने एक प्रेस स्टेटमेंट में बताया, ‘पान मसाला और ऐसे प्रोडक्ट्स का लोगों की सेहत पर बहुत ज्यादा हानिकारक असर पड़ता है।’

क्या सोचकर लिया गया फैसला?
उन्होंने कहा, ‘इन चीजों के इस्तेमाल से उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। यश के द्वारा लिया गया ये एक बहुत ही हीरोइक और होशपूर्ण कॉल था, उन्होंने इस डील को ठुकरा दिया है जो उनके लिए निजी तौर पर काफी लुभावनी थी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स, फैंस और चीजों में अपनी दिलचस्पी को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है।’

अर्जुन ने कहा, ‘पूरे देश में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए हम चाहते हैं कि उनकी पॉपुलैरिटी को सही तरह के संदेश आगे पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।’ उन्होंने कहा कि वह अच्छी चीजों को प्रमोट करना चाहते हैं। बता दें कि पब्लिक बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स को पब्लिक पान मसाला और गुटखा जैसी चीजों को प्रमोट करने के लिए बहुत ज्यादा ट्रोल कर रही है। हाल ही में रिलीज हुआ ‘राम सेतु’ का पोस्टर भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here