Home Entertainment आज जी5 पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’

आज जी5 पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’

0
234

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ चर्चा में आने के बाद कानूनी गिरफ्त में आ गई थी। जिससे इसके 6 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने वाले प्रीमियर को लेकर तमाम सवाल सामने आ रहे थे। फिलहाल इस सवाल का जवाब आ चुका है और कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। उच्चतम न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘झुंड’ को छह मई को ‘ओवर द टॉप’ मंच पर रिलीज करने की इजाज़त दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के ओटीटी मंचों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को स्थगित कर दिया है।

ADVT

उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल को हैदराबाद के फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार की याचिका द्वारा फिल्म पर कॉपीराइट का उल्लंघन आरोप लगाया गया था। ये आरोप ‘झुंड’ के निर्माताओं पर लगाया गया था। स्पोर्ट्स पर बनी यह फिल्म एनजीओ ‘स्लम सॉकर’ के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जो एक रियल लाइफ हीरो होने के साथ स्लम सॉकर के फाउंडर हैं। यह संगठन फ़ुटबॉल खेलने के लिए वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों की भलाई और विकास के लिए काम करता है।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय ने ऐसे मामलों में अंतरिम राहत देने से संबंधित सिद्धांतों की अनदेखी की। पीठ ने उक्त फैसले पर रोक लगाने के साथ विशेष अनुमति याचिका पर अंतिम सुनवाई अगले शुक्रवार यानी 13 मई को को तय की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here