Home Business 3 रुपये से 240 पर पहुंचा यह मल्टीबैगर शेयर

3 रुपये से 240 पर पहुंचा यह मल्टीबैगर शेयर

0
252

सेजल ग्लास के शेयरों ने पिछले एक साल में 7,500 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है। सेजल ग्लास के शेयर पिछले 1 साल में 3 रुपये से बढ़कर 240 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं।

ADVT
एक पेनी स्टॉक (कीमत के हिसाब से सस्ते शेयर) ने साल भर में ही लोगों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने एक साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर सेजल ग्लास (Sezal Glass) का है। सेजल ग्लास के शेयरों ने पिछले एक साल में 7,500 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले 1 साल में 3 रुपये से बढ़कर 240 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 517 रुपये है। साल भर में 1 लाख के बन गए 75 लाख रुपये
सेजल ग्लास (Sezal Glass) के शेयर 30 अप्रैल 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 3.20 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 12 मई 2022 को बीएसई में 240 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। सेजल ग्लास के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 7500 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 30 अप्रैल 2021 को कंपनी के शेयरों ने 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 75 लाख रुपये होता। छह महीने में 1600 पर्सेंट से ज्यादा का दिया रिटर्न
सेजल ग्लास के शेयरों ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को 1658 फीसदी का रिटर्न दिया है। 13 दिसंबर 2021 को कंपनी के शेयर बीएसई में 13.65 रुपये के स्तर पर थे। 12 मई 2022 को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 240 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 13 दिसंबर 2021 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 17.58 लाख रुपये के करीब होता। सेजल ग्लास के शेयरों ने इस साल अब तक 883 फीसदी का रिटर्न लोगों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here