Home Breaking देश में 24 घंटों के दौरान इतने लोगों ने दी कोरोना को...

देश में 24 घंटों के दौरान इतने लोगों ने दी कोरोना को मात

0
180

नयी दिल्ली,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3335 लोग कोरोना वायरस के से ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42576815 हो गयी है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 191 करोड़ 15 लाख 90 हजार 370 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2858 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 18 हजार 96 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3355 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 76 हजार 815 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 86 हजार 963 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 34 लाख 31 हजार 758 कोविड परीक्षण किए हैं। वहीं कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 70 बढ़कर 3,323 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 344 बढ़कर 6473557 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 69355 पर पहुंच गयी।

मिजोरम में सक्रिय मामले 41 बढ़कर 260 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 22 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 227005 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 697 पर स्थिर है।

गुजरात में 23 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 211 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 12 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 1213502 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 10,944 पर स्थिर है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 21 बढ़कर 1455 हो गए। वहीं 240 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 7731029 हो गयी है। राज्य में अब तक इससे 147853 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here