ये हैं टॉप-5 शोज की लिस्ट

0
389

– ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (BARC) ने हाल ही में 36वे हफ्ते की टॉप-5 टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते हाल ही में शुरू हुआ अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टॉप पर है। शो ने लिस्ट में पहली पोजीशन हासिल की है। पिछले कई हफ्तों से टीआरपी रेटिंग्स में ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ पहले पायदान पर था लेकिन अब KBC ने इस पर बढ़त हासिल कर इसे पीछे धकेल दिया है। यही नहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे कई शो को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, ये लिस्ट अर्बन एरिया की है।

ADVT

– रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स में बड़े उलटफेर का शिकार हो गया है। इस हफ्ते शो को 6700 इंप्रेशन मिले हैं जो कि पिछले कई हफ्तों के तुलना में कम हैं और इसी के साथ यह अपना पहला पायदान खोकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

– टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ टीआरपी रेटिंग्स में अपनी बढ़त को बनाए रखने में कामयाब रहा है। यह सीरियल 6399 इंप्रेशन के साथ रेटिंग्स में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

– फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग्स में इस बार भी अपनी जगह बचाने में कामयाब रहा है। यह सीरियल 6129 इंप्रेशन के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है।

– रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ एक बार फिर टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हुआ है। ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ 6011 इंप्रेशन के साथ पांचवे नंबर पर आ गया है। पहले ये शो छठे नंबर पर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here