टीले वाली मस्जिद जा रहे हिंदू संगठन के लोग हिरासत में,

0
168

राजधानी लखनऊ की टीले वाली मस्जिद में आज मौलानाओं ने विशेष दुआ नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम को आने की थी। जिसकी भनक लगने पर हिन्दू संगठन के लोग भी जाने लगे। कुछ हिन्दुओं को हिरासत में लिया गया।

ADVT

राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में विशेष दुआ के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुमा की नमाज में आने की अपील की गई। पिछले कुछ समय से विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा टीले वाली मस्जिद के घेराव और प्रदर्शन की कोशिश के बाद मुस्लिम समुदाय से इस जुमा को सामाजिक एकता के लिए विशेष दुआ में शामिल होने की अपील की।

शुक्रवार को सुबह से मस्जिद के पास पुलिस बल तैनात हो गया है। टीले वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोग मस्जिद जा रहे हैं। अभी तक नमाजी बाहर एकत्रित नहीं है। करीब 12 बजे विश्व हिंदू परिषद के कुछ लोग टीले वाली मस्जिद की ओर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते से ही हिरासत में लेकर चली गई है। स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here