Wriddhiman Saha vs CAB: साहा का यह फैसला बंगाल के साथ उनके शानदार करियर का अंत माना जा रहा है। इस टीम के लिए 2007 में डेब्यू करने वाले साहा ने 22 प्रथम श्रेणी और 102 लिस्ट ए मैच खेले हैं।
Wriddhiman Saha vs CAB: भारतीय अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान ने गुरुवार को अधिकारिक तौर पर क्रिकेट संघ को बताया है कि वह आगामी रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में बंगाल के लिए नहीं खेलेंगे। साहा का यह फैसला बंगाल के साथ उनके शानदार करियर का अंत माना जा रहा है। इस टीम के लिए 2007 में डेब्यू करने वाले साहा ने 22 प्रथम श्रेणी और 102 लिस्ट ए मैच खेले हैं।
साहा ने हाल ही में कहा था कि उनका नया घरेलू मैदान ऐतिहासिक ईडन गार्डन नहीं, बल्कि गुजरात का मोटेरा स्टेडियम है। सीएबी के एक अधिकारी द्वारा राज्य रणजी टीम के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने के बाद साहा ने घरेलू किकेट में बंगाल को छोड़ने का मन बनाया है। साहा ने आईपीएल के क्वालीफायर मैच से पहले कहा था, ‘मैं यहां गुजरात का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, इसलिए मेरा घरेलू मैदान मोटेरा स्टेडियम है। मैं अब केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के साथ नहीं हूं, ऐसे में ईडन मेरा घरेलू मैदान नहीं है।’


















