रिलाइंस जियो की कमर तोड़ने के लिए आईडियो ने ऐसा धमाकेदार प्लान लांच किया है जिसमें आपको बेहद कम रकम में इतना डाटा मिलेगा कि आप खर्च नहीं कर पाओगे।
आइडिया ने अपने कस्टमर्स के लिए नया प्लान लाँच किया है। जिसमें प्री-पेड यूजर्स को 84 दिन के लिए 126 जीबी मिल रहा है।
प्लान की कीमत 697 रुपये है। जिसमें 84 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड कॉल मिलेगी।
कंपनी इस प्लान में अमलिमिटेड रोमिंग कॉलिंग भी दे रही है। लांच होते ही आइडिया के इस प्लान से टेलीकॉम बाजार में हलचल मचा दी है।
आइडिया सेल्यूलर की वेबसाइट पर इस प्लान की जानकारी दी गई है।
यह प्लान आप किसी रिचार्ज शॉप से या फिर ऑनलाइन भी रिचार्ज कर सकते हैं।


















