Anupama में होगी पाखी के बॉयफ्रेंड की एंट्री, हिंदू-मुस्लिम एंगल से मचेगा कोहराम

0
130

Anupama New Entry: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में अधिक मेहता की एंट्री होने वाली है। अधिक इस सीरियल में अनुपमा और वनराज शाह की बेटी पाखी शाह के बॉयफ्रेंड का रोल अदा करने वाले हैं।

ADVT

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर अनुपमा (Anupama) टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। लोगों के दिलों को छू लेने वाला यह सीरियल लगातार सुर्खियों में छाया रहता है। स्टार प्लस का यह सीरियल लॉन्च के बाद से ही टीआरपी लिस्ट में लगातार छाया हुआ है। मेकर्स आए दिन इस शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। जल्द ही इस सीरियल की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। इस बीच मेकर्स अनुपमा में एक नई एंट्री (Anupama New Entry) करवाने वाले हैं। इस नई एंट्री के बाद से मेकर्स अनुपमा की बेटी पाखी पर भी खूब फोकस करने वाले हैं।

अनुपमा में होगी इस कलाकार की एंट्री 
टीवी के चर्चित शो अनुपमा में एक्टर अधिक मेहता (Adhik Mehta) की एंट्री होने वाली है। अधिक मेहता इस सीरियल में पाखी (Muskan Bamne) के बॉयफ्रेंड का रोल अदा करने वाले हैं। टेलीचक्कर की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अधिक मेहता की एंट्री से अनुपमा के मेकर्स और कलाकार समाज को एक मैसेज देने की कोशिश करेंगे। मेकर्स जल्द ही अधिक मेहता के प्रोमो रिलीज करने वाले हैं। अधिक मेहता की एंट्री के बाद सीरियल अनुपमा में हिंदू-मुस्लिम वाला एंगल उठाया जाएगा। बता दें अधिक मेहता कलर्स चैनल के सीरियल छोटी सरदारनी में अहम भूमिका निभा चुके हैं। एंट्री मारेगी समर की गर्लफ्रेंड
सीरियल अनुपमा में पाखी के बॉयफ्रेंड के बाद समर (Paras Kalnawat) की गर्लफ्रेंड भी एंट्री लेने वाली है। इस किरदार में एक्ट्रेस अलमा हुसैन नजर आने वाली हैं। अलमा इस सीरियल में एनआरआई लड़की प्रिया का रोल निभाएंगी। कुल मिलाकर अलमा हुसैन और अधिक मेहता की एंट्री के साथ ही शाह हाउस में तूफान सा आने वाला है। साथ ही इस सीरियल में अनुपमा के ससुराल वालों की भी एंट्री होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here