पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की

0
148

शिमला,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की।

ADVT

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान यह राशि जारी की। इसके तहत दस करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपए की राशि डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित की गयी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार किसान को दो-दो हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here