चेहरे पर इन तरीकों से सनस्क्रीन अप्लाई करने से नहीं मिलता कोई फायदा

0
149

सनस्क्रीन लगाने से कई लोगों को अपना चेहरा काला लगता है, तो कई लोगों को पसीने बहुत ज्यादा आते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है गलत तरीके से इसे अप्लाई करना। आइए, जानते हैं कुछ मिस्टेक

ADVT

कई लोगों को गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीन अप्लाई करना किसी प्रॉब्लम से कम नहीं लगता। इसकी सबसे बड़ी वजह से होती है कि सनस्क्रीन लगाने से कई लोगों को अपना चेहरा काला लगता है, तो कई लोगों को पसीने बहुत ज्यादा आते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है गलत तरीके और गलत स्किन टाइप वाली सनस्क्रीन अप्लाई करना। इसके अलावा ऐसी कई सनस्क्रीन मिस्टेक हैं, जिनकी वजह से सनस्क्रीन लगाने से कोई फायदा नहीं होता।

बिना किसी मॉइस्चराइजर के सनस्क्रीन लगाना 
आपकी स्कीन कितनी भी ऑयली क्यों न हो लेकिन आपको मॉइस्चराइजर जरूर अप्लाई करना है। आपकी स्किन ऑयली है, तो जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाने के बाद ही सनस्क्रीन लगाएं।

सनस्क्रीन के ऊपर फाउंडेशन अप्लाई करना
यह बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन ऐसा करने से आपको बहुत पसीने आने लगते हैं, इसलिए सनस्क्रीन लगाने के बाद फाउंडेशन लगाने से बचें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर जगह-जगह से पैचेच नजर आएंगे।

पसीने वाले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना
आप अगर बाहर से आए हैं या फिर गर्मी लगने से आपकी सनस्क्रीन बह गई है, तो आप चेहरे को बिना धोएं सनस्क्रीन न लगाएं। पसीने के ऊपर सनस्क्रीन लगाने का कोई फायदा नहीं है। इससे आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम हो जाएगी।इंस्टेंट सनस्क्रीन लगाकर बाहर जाना
आप अगर बाहर जा रहे हैं, तो आपको घर से बाहर निकलने यानी धूप में जाने से 20 मिनट पहले चेहरे पर सनस्क्रीन अप्लाई करनी है। सनस्क्रीन को एक्टिव होने में काफी टाइम लगता है इसलिए आपको निकलते ही सनस्क्रीन नहीं लगानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here