धीमी रफ़्तार के साथ मानसून का छह दिन की देरी से आने का अनुमान

0
125

अरब सागर के पास कमजोर पड़ी मानसून की गति इसके देसर से आने के संकेत दे रही है। जानकारी के मुताबिक़ 38 फीसदी की कमी के साथ मानसून छह दिन की देरी से आने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंच चूका था। अब इसके गति पकड़ने व आगे बढ़ने के आसार हैं।

ADVT

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के बांदा और फतेहगढ़ सबसे गर्म इलाक़े रहे। यहाँ का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 46.3 डिग्री जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिलने वाली जानकारी के मुताबिक़ अगले दो दिन उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में लू चलने की उम्मीद है। अगले दो दिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ सहित झारखंड के उत्तरी भागों में में लू चलने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ से इस सप्ताह के अंत तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here