Home Breaking बाइडेन का सऊदी अरब का दौरा टला, G7 और NATO शिखर सम्मेलन...

बाइडेन का सऊदी अरब का दौरा टला, G7 और NATO शिखर सम्मेलन में शामिल होने की तैयारी

0
234

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस महीने जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्पेन भी जाएंगे।

ADVT

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सऊदी अरब और इजरायल की अपनी नियोजित यात्रा को स्थगित कर दिया था। इससे पहले बाइडेन के सऊदी अरब की योजना की ख़बरें सामने आ रही थी। हालांकि अब उनके शेड्यूल में इस यात्रा का कोई वर्णन नहीं है।


नाटो शिखर सम्मेलन 28 जून को मैड्रिड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अगले 10 वर्षों में नाटो में संभावित परिवर्तनों की समीक्षा करेंगे।


व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन 25 जून को जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन में विश्व नेता यूक्रेन युद्ध और आगामी खाद्य और ऊर्जा संकट पर चर्चा करेंगे।

नाटो शिखर सम्मेलन 28 जून को मैड्रिड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मित्र राष्ट्र अगले 10 वर्षों में नाटो में संभावित परिवर्तनों की समीक्षा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here