Home Entertainment कृति सेनन ने इस फिल्म का गाना गाकर सुशांत सिंह राजपूत को...

कृति सेनन ने इस फिल्म का गाना गाकर सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

0
173

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म राब्ता का गाना गाकर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। सुशांत सिंह राजपूत, कृति सैनन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म राब्ता 2017 में रिलीज हुई थी।कृति सैनन और सुशांत कुमार राजपूत अच्छे दोस्त थे। इस फिल्म की रिलीज को पांच साल हो गए हैं।इस फिल्म के जरिए कृति ने सुशांत को याद किया है।

ADVT

कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म राब्ता के पांच साल पूरे होने पर गाना गाती दिख रही हैं।इस वीडियो के कैप्शन में कृति ने लिखा है, “ यह कई मायनों में खास थी..यादों से भरी फिल्म.. मैं, मेरे दिल के करीब का सफर.. और मुझे आप दोनों के साथ चलने की खुशी है। सुशांत और डीनू।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here