Home Breaking अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त कर उनके पुत्र को गिरफ्तार करे सरकार...

अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त कर उनके पुत्र को गिरफ्तार करे सरकार : कांग्रेस

0
173

नयी दिल्ली  कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त कर उनके पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ADVT

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल कार्रवाई करने और श्री मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को किसानों से मिलने से रोकना गलत है। उनको पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाजत देने की बजाय अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में राजनेता को कहीं भी जाने की इजाजत होनी चाहिए। केंद्र में जब उनकी सरकार थी तो विपक्ष के सभी राजनेताओं को कहीं भी जाने की छूट थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार नेताओं की घेराबंदी कर रही है जो कि गलत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई में मंगलवार को जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देशव्यापी आंदोलन चलाएगी और जिला अधिकारियों के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here