Home Breaking इस सप्ताह रहेगी तपती गर्मी से राहत

इस सप्ताह रहेगी तपती गर्मी से राहत

0
263

नई दिल्ली: देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में प्रचंड गर्मी को प्रे मानसून मौसम ने राहत दिलाई है। दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में होने वाली बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है।

ADVT

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान इस भू भाग को इस सप्ताह लू से भी राहत मिलेगी। केवल पश्चिमी राजस्थान कैस्लाके में लू चलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हुई जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और राजस्थान के विभिन्न भागों से बारिश की जानकारी मिली।

दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। यहाँ मकान और पेड़ ढह जाने से करीब आठ लोगों के घायल होने की खबर है इसके आलावा आम जान जीवन भी अस्त व्यस्त हुआ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने के मुताबिक़ समूचे उत्तर भारत के ज़्यादातर भागों में तेज़ हवा और बारिश से जहाँ एक और लोगों ने राहत की सांस ली है वही समुचित व्यवस्था के अभाव में जान जीवन पर बुरा असर पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here