Home Entertainment ओपनिंग डे पर इस साल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को मिला सातवां पायदान

ओपनिंग डे पर इस साल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को मिला सातवां पायदान

0
282

फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 29 जुलाई को रिलीज हुई। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म ने औसत कमाई से शुरुआत की है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने साल की 7वीं बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग में अपना नाम शामिल कर लिया है।

ADVT

‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने ये कारनामा दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज न मिलने के बावजूद अंजाम दिया है।आइये एक नज़र डालते हैं साल 2022 की टॉप ओपनिंग बॉलीवुड फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन पर।

भूल भुलैया 2- 13.50 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे- 12.30 करोड़ रुपये
पृथ्वीराज- 10.50 करोड़ रुपये
शमशेरा- 10 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी- 9.60 करोड़ रुपये
जुग जुग जियो- 8 करोड़ रुपये
एक विलेन रिटर्न्स- 6.50 करोड़ रुपये

2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन’ की सीक्वल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने पहले दिन एवरेज कलेक्शनमें कुल 6.50 करोड़ रुपये बटोरे है। पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपॉलिस से फिल्म को 3.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि बाकी सिनेमाघरों से फिल्म ने कुल 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म अच्छा कारोबार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here