केप टाउन में हुआ खतरों के खिलाड़ी सीज़न 12 का लॉन्च इवेंट

0
172

रोहित शेट्टी इस बार खतरों के खिलाड़ी का 12 सीज़न लेकर आ रहे हैं। इस खतरनाक खेल का उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।

ADVT

इस बार 12वें सीजन में रुबीना दिलैक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, सृति झा, शिवांगी जोशी जैसे फेमस सेलेब्रिटी शामिल हो रहे हैं। लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी भी इस शो के कंटेस्टेंट हैं। हाल ही में इन सभी कंटेस्टेंट ने इस शो के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। रियलिटी शो की शुरुआत से पहले केप टाउन में यह इवेंट रखा गया था।

इवेंट के दौरान इन सभी खिलाडियों का जलवा देखने वाला था। सभी बड़े ही सजीले और स्मार्ट अंदाज़ में अपने चाहने वालों के दिलों पर कब्ज़ा ज़माने की कोशिश में दिखे। जानकारी के मुताबिक़ सभी कंटेस्टेंट जल्द ही केप टाउन में शूटिंग के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here