Home Breaking कोरोना मामलों में एक बार फिर देखने को मिला इज़ाफ़ा

कोरोना मामलों में एक बार फिर देखने को मिला इज़ाफ़ा

0
186

देश में कोरोना के दैनिक मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। तीन माह बाद कोरोना केस की संख्या 4000 के पार पहुंच गई है। इस दौरान कोरोना से 10 लोगों की मौत की खबर है।

ADVT

देश में पिछले 24 घंटे में 4041 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली से एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ने की खबर है। सक्रिय मामलों में24 घंटे के भीतर 1668 की बढ़ोतरी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 21,177 हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 हो गई है। इस बीच कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,651 हो गई है। सक्रिय केस बढ़कर 21,177 हो गए हैं। इन संख्याओं के अनुसार बीते दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस में इज़ाफ़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here