चीन की तैयारियों से डरने की जरूरत नहीं है: वायुसेना प्रमुख

0
126

नयी दिल्ली 05 अक्टूबर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट चीन की ढांचागत और सैन्य तैयारियों से डरने की जरूरत नहीं है हां यदि वह पाकिस्तान को महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण करता है तो यह चिंता की बात जरूर है।

ADVT

एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायु सेना के 89 वें स्थापना दिवस से पहले आज वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा की वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन की बड़ी संख्या में सैन्य तैनाती और ढांचागत सुविधाओं को देखते हुए डरने की जरूरत नहीं है और वायु सेना पर इसका कोई असर नहीं हुआ है तथा वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी चिंता की बात यह है कि कहीं चीन पाकिस्तान को महत्वपूर्ण सैन्य प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण ना करें।

उन्होंने कहा कि वायुसेना दो मोर्चों पर एक साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बदली हुई परिस्थितियों में जरूरत इस बात की है कि हम मल्टी डोमेन क्षेत्र में युद्ध करने की क्षमता हासिल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here