Home Breaking जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा – अजय लल्‍लू

जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा – अजय लल्‍लू

0
339

अजय लल्लू ने बताया आरपीएन सिंह मेरे भाजपा में जाने की फैलाई है। इस पर अजय लल्लू का कहना है- जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा।

ADVT

अजय कुमार लल्‍लू ने आरपीएन सिंह पर आरोप लगाया कि वे प्रचारित कर रहे हैं कि अजय कुमार भाजपा में जाने वाले हैं। इस पर अजय कुमार लल्लू का कहना है कि मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं और जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा।

आरपीएन सिंह की तरह अजय लल्‍लू भी पडरौना से आते हैं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नई कांग्रेस में संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं। प्रदेश के जमीनी मुद्दे पर राहुल व प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता जुटे लेकिन आरपीएन सिंह कभी नहीं दिखे।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह राजा हैं और उन्हें मेरी जैसी छोटी बिरादरी के गरीब आदमी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आ रहा था। कांदू परिवार का एक मद्धेशिया, जो नमक, चाय-पकौड़ी-समोसा, भूजा-मूंगफली बेचते हैं, उस परिवार का बेटा अध्यक्ष बन गया।

वर्ष 2013 में जब वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री थे, एक गरीब कांग्रेस कार्यकर्ता को तमकुही राज में पुलिस ने मारा था। मैंने इस घटना के विरोध में आंदोलन शुरू किया तो आरपीएन सिंह ने मुझे रोका लेकिन मैंने लड़ाई लड़ी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया, मंत्री बनाया, सम्मान दिया, लेकिन बतौर पार्टी नेता वह न तो वह मुझसे मिलने जेल में आए, न कोई आंदोलन किया।

अजय लल्लु ने कहा कि कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभारी बनाया। आज आरपीएन सिंह को सैंथवार और पिछड़े वर्ग की याद आ रही है लेकिन सच यही है कि वह अपने को क्षत्रिय के रूप में पेश करते रहे हैं। जिसे अपनी जाति से शर्म आए, वह पिछड़ों का नेता नहीं हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here