Home Breaking बारिश के साथ मानसून ने ली मुंबई में इंट्री

बारिश के साथ मानसून ने ली मुंबई में इंट्री

0
161

मानसून अपनी निश्चित गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच मुंबई में गुरुवार को झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट होगी। मुंबई में कल होने वाली हल्की बारिश के साथ कई जगह बारिश का अनुमान है। मौसम में बदलाव सेराहत मिलने की उम्मीद है जो लगातार दो दिन जारी रहेगी।

ADVT

मौसम अनुसार मानसून अगले दो दिनों में पूरे महाराष्ट्र में पहुंच जाएगा, राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश का अनुमान है। विभाग ने ये जानकारी भी दी है कि मानसून के पहुंचते ही पूर्वोत्तर भारत में औसत से अच्छी बारिश की संभावना है।

शुक्रवार दोपहर बाद तक दिल्ली सहित उत्तर भारत क कई हिस्सों में हलकी बारिश होने की उम्मीद है। अनुमान है की इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। यहाँ पारा 43 अधिकतम जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पारे में कमी आने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में मानसून के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रों आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उत्तर पश्चिम भारत में इस मानसून की दस्तक 15 जून तक होगी और नमी वाली पुरवाई से राहत भरा माहौल 16 जून तक बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here