Home Entertainment भूल भुलैया 3 और कबीर सिंह 2 को लेकर सुगबुगाहट

भूल भुलैया 3 और कबीर सिंह 2 को लेकर सुगबुगाहट

0
222

बॉलीवुड फिल्मों में ज़माने बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दर्शक कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म प्रोड्यूसर्स ने भी अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही प्रोड्यूसर्स की तरफ से यह इशारा भी मिला है कि कबीर सिंह का दूसरा पार्ट भी आ सकता है।

ADVT

भूषण कुमार ने पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में भूल भुलैया 3 और कबीर सिंह 2 को लेकर संकेत दिए हैं। उनके मुताबिक़ फिल्म कबीर सिंह फ्रेंचाइजी में तब्दील हो सकती है। यह एक आइकॉनिक किरदार है और इसे दूसरे पार्ट में भी लिया जा सकता है। भूल भुलैया के बारे में पूछे जाने पर भूषण का जवाब था कि हम भूल भुलैया 2 की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे।

भूषण कुमार के मुताबिक़ तीसरे पार्ट के लिए काफी स्कोप है और हम जल्द ही इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स देंगे। कार्तिक कियारा की भूल भुलैया 2 ने मात्र 6 दिन के अंदर 84.78 करोड़ की कमाई कर ली है। मेकर्स इस बात को ज़रूर ध्यान में रखेंगे इस लिए इसके सीक्वेल को लेकर भी उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here